यह प्रीत का मिशन है
प्यार का मिशन है
आदर सभी को देता
संत्कार का मिशन है ।।१।।
---
ना देखे मेरे अवगुण
ना धर्म मेरा पूछा
ना जात पात पूछी
ना कर्म मेरा पूछा
जीवन सजाया मेरा
उपकार का मिशन है ।।२।।
---
यहां प्यार मैंने पाया
अभिमान को मिटाया
दुनिया हे मेरी बदली
अविनाशी ये दिखाया
जीवन में खुशियां भरता
यह बहार का मिशन है ।।३।।
---
मिलकर हे रहते घर में
करते हैं प्रेम सबसे
माने हुकुम बड़ों का
दर पे हमेशा रब से
ये नेक संतो के शब्द
विचार का मिशन है ।।४।।
---
सच्चाई है यहां पर
अच्छाई है यहां पर
जो दिल से दिल को जोड़े
सिखलाई है यहां पर
हरदेव गुरबचन और
अवतार का मशीन है ।।५।।
-


No comments:
Post a Comment